{"_id":"6a739d2aae565d6e390e2ef1","slug":"upcls-upnal-employees-to-get-equal-pay-for-equal-work-dehradun-news-c-5-drn1043-1035355-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूपीसीएल के उपनल कर्मचारियों मिलेगा समान कार्य, समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूपीसीएल के उपनल कर्मचारियों मिलेगा समान कार्य, समान वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्यरत दो हजार से अधिक कर्मचारियों को समान कार्य, समान वेतन की सौगात दे दी है। एक मार्च से यूपीसीएल में यह लागू होगा। मार्च से जुलाई माह की अवधि का एरियर भुगतान मासिक किस्तों में किया जाएगा।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदन और शासन के विभिन्न शासनादेशों के अनुपालन में समान कार्य, समान वेतन लागू किया गया है। यूपीसीएल में एक जनवरी 2016 से पूर्व निरंतर नियोजित उपनल कर्मियों को वेतनमान का न्यूनतम वेतन और देय महंगाई भत्ता मिलेगा। इस व्यवस्था का लाभ एक मार्च 2026 से प्रदान किया जाएगा।
मार्च 2026 से जुलाई 2026 तक की अवधि का एरियर समान किस्तों में आगामी महीनों अगस्त, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसम्बर के मानदेय के साथ अलग से भुगतान किया जाएगा। कार्मिकों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते के साथ ईपीएफ (नियोक्ता अंशदान व कार्मिक का अंशदान) कुल धनराशि मिलाकर दी जाएगी। ग्रेच्युटी की देयता इसमें सम्मिलित मानी जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
निगम हित में सभी संविदा कर्मियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति लिया जाना अनिवार्य किया गया है। मुख्यालय को छोड़कर अन्य कार्यालयों में नियंत्रक अधिकारी उपस्थिति पंजिका के साथ बायोमीट्रिक उपस्थिति का रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। कार्मिकों के साथ 100 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर एक वर्ष की अवधि के लिए नया अनुबंध किया जाएगा। यदि कोई कार्मिक पद के अनुरूप शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता के आधार पर कार्य करने का इच्छुक नहीं है तो वह पूर्व की भांति उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्य जारी रख सकता है।
-- -
उपनलकर्मियों में खुशी की लहर, आभार जताया
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन(इंटक) ने यूपीसीएल में उपनलकर्मियों को समान कार्य, समान वेतन का लाभ देने पर खुशी जताई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी का विशेष आभार जताया।