फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhadn BJP to intensify election preparations core committee meeting in Delhi today

Uttarakhand News: दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, एकता के मंत्र के साथ सक्रिय हुआ संगठन का तंत्र

Wed, 05 Aug 2026 10:31 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 05 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में एकता के मंत्र के साथ संगठन का तंत्र सक्रिय हुआ।
बैठक में उपलब्धियों-चुनौतियों पर मंथन हुआ। दो माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मुहर लगी। पुराने कार्यकर्ता भी याद आए।

विज्ञापन
Uttarakhadn BJP to intensify election preparations core committee meeting in Delhi today
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में एकता के मंत्र के साथ संगठन का तंत्र सक्रिय हो गया। एक ओर जहां उपलब्धियों और चुनौतियों पर मंथन किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगस्त-सितंबर माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार हो गई।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सभी सांसद, पूर्व सांसद, कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश महामंत्री शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी बैठक का हिस्सा थे। राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने स्पष्ट किया कि आगामी विस चुनाव के मद्देनजर हमें केवल एक दिखना ही नहीं बल्कि एकता से तीसरी जीत की राह सुनिश्चित करनी है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान युवा, महिला, पूर्व सैनिकों के साथ ही आने वाले अग्निवीरों को साधने पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के अलावा कौन से दल कितनी चुनौती दे सकते हैं, उस पर भी मंथन किया गया। वर्गों पर खास जोर दिखा। बैठक में तय हुआ कि अगस्त और सितंबर महीने में प्रदेशभर में तमाम ऐसे कार्यक्रम होंगे, जिनसे चुनावी तैयारियों को धार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ से जिले तक कार्यक्रम तय

बैठक में तय हुआ कि गढ़वाल मंडल के मंडल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों की बैठक आठ अगस्त को देहरादून में होगी। नौ अगस्त को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को भाजपा भारत विभीषिका स्मृति दिवस पर देहरादून व रुद्रपुर में कार्यक्रम करेगी। इसके बाद कुमाऊं मंडल के मंडल व जिलाध्यक्षों की बैठक 16 अगस्त को हल्द्वानी में होगी। 17 अगस्त को गढ़वाल के तीनों हरिद्वार, टिहरी व पौड़ी लोकसभा सांसदों के साथ विधायकों की बैठक होगी। 18 अगस्त को कुमाऊं के लोकसभा नैनीताल, अल्मोड़ा सांसदों व विधायकों की बैठक होगी। 19 अगस्त से बूथ सशक्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 20 अगस्त को भाजपा के सभी 22 विभागों की बैठक होगी। शक्ति केंद्रों की जिलावार योजना बैठक 23 से 25 अगस्त के बीच होंगी।


ये भी पढे़ं...Uttarakahnd: देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

पुराने कार्यकर्ताओं को करीब लाएगी भाजपा

सितंबर माह में भाजपा अपने सभी पुराने कार्यकर्ताओं और ऐसे कार्यकर्ता जो अभी पदाधिकारी नहीं हैं, के साथ बैठक करेगी। उनसे रिश्ता और मजबूत करेगी। इसके लिए सात सितंबर को टिहरी, आठ को हरिद्वार, 10 सितंबर को गढ़वाल, 12 सितंबर को नैनीताल और 15 सितंबर को अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्रों की बैठक होंगी। 30 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच जन प्रतिनिधि सम्मेलन किए जाएंगे।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed