फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Path cleared for Kendriya Vidyalaya

Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय का रास्ता साफ, भूमि हस्तांतरण को सैद्धांतिक मंजूरी

Thu, 06 Aug 2026 10:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 06 Aug 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for Kendriya Vidyalaya

विज्ञापन
जौनसार-बावर क्षेत्र के विद्यार्थियों को जल्द ही अपने घर के पास उच्च गुणवत्ता वाली सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा का लाभ मिलेगा। साहिया के जड़वाला में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए ग्रामीणों की ओर से दी गई 3.009 हेक्टेयर भूमि को निःशुल्क हस्तांतरित करने को शासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
संयुक्त सचिव शिवस्वरूप त्रिपाठी ने 30 जुलाई को जिलाधिकारी को भेजे पत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग के नाम दर्ज उक्त भूमि को केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित करने की अनुमति जारी की है। यह कार्रवाई छह जनवरी 2009 के शासनादेश के तहत की गई है। अब विद्यालय निर्माण की अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने इस भूमि हस्तांतरण के लिए सात शर्तें तय की हैं। इनमें भूमि का किसी धार्मिक, ऐतिहासिक, वन, तालाब, पनघट या अन्य सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी का न होना अनिवार्य है। शर्त के तहत तीन वर्ष के भीतर विद्यालय का निर्माण शुरू न होने या बिना अनुमति किसी अन्य उपयोग में लाने पर भूमि मूल विभाग में वापस निहित हो जाएगी। इसके अलावा, यदि जमीन पर वन संपदा होगी तो उसका भुगतान और आवश्यक अनुमति केंद्रीय विद्यालय संगठन को लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि दाता जनक सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, सतन सिंह, मोहर सिंह, गोपाल सिंह और भोपाल सिंह ने इस फैसले पर खुशी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर पढ़ाई के लिए देहरादून या अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।


जड़वाला में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। भूमि हस्तांतरण को सैद्धांतिक मंजूरी मिलना एक बड़ा कदम है, जिसमें क्षेत्रवासियों और भूमि दाताओं का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जल्द ही आगे की औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। - भुवनेश्वर प्रसाद जेदली, खंड शिक्षा अधिकारी, कालसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed