{"_id":"6a74b87af88004e3ca0306ba","slug":"villagers-rescued-a-peacock-that-had-been-swept-away-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1036265-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नदी के तेज बहाव में बहे मोर को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नदी के तेज बहाव में बहे मोर को ग्रामीणों ने बचाया
Thu, 06 Aug 2026 10:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम बरोटीवाला के पास शीतला नदी के तेज बहाव में बहे एक मोर को ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग के सहयोग से सुरक्षित बचा लिया गया। पानी की लहरों में फंसने से राष्ट्रीय पक्षी की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने उसे अपने संरक्षण में लेकर उपचार शुरू कर दिया है, जिसके स्वस्थ होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
घटनाक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कालसी वन प्रभाग की चौहाड़पुर रेंज को बरोटीवाला क्षेत्र में शीतला नदी में एक मोर के बहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा तत्काल मौके पर पहुंचे। इस बीच, स्थानीय ग्रामीणों ने बिना कोई देरी किए बहाव के बीच से मोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जिसके बाद वन कर्मी ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि पानी की तेज लहरों में फंसने के कारण मोर की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। वर्तमान में उसे रेंज कार्यालय में रखकर आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से प्राकृतिक आवासीय क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।