सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Alert issued following a commotion by Nihangs at Nagrasu Gurudwara vigil stepped up at borders

Chamoli: निहंगों के नगरासू गुरुदारे में हंगामे के बाद कर्णप्रयाग में अलर्ट; सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, इंटरनेट बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 21 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

16 जून को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है। वहीं, निहंगों की ओर से नगरासू गुरुदारे में हंगामा करने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। 

Uttarakhand Alert issued following a commotion by Nihangs at Nagrasu Gurudwara vigil stepped up at borders
आईटीबीपी के जवान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

निहंगों के रुद्रप्रयाग गुरुद्वारे में हंगामे के बाद अब चमोली जनपद में भी पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही रविवार सुबह से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, जनपद के प्रवेश द्वार कमेड़ा में आईटीबीपी और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।



पुलिस और आईटीबीपी के जवान बैरियर लगाकर हर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों की पुलिस फोर्स कर्णप्रयाग, गौचर आदि स्थानों में तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग में बढ़ा तनाव: नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों का हंगामा, पुलिस-ITBP तैनात, इंटरनेट बंद, वार्ता विफल

विज्ञापन

ये है मामला

16 जून को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर सिख समुदाय की ओर से 21 जून को कर्णप्रयाग पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया था। वहीं, बीते शनिवार को निहंगों की ओर से नगरासू गुरुदारे में हंगामा करने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन की ओर से पूरे परगना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed