उत्तराखंड: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर लगाई रोक
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टर की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।
विस्तार
बदरीनाथ धाम से सहस्रधारा लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अब यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है.
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रतीक जैन ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। जब यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजर रहा था, तब से हम इसका पता नहीं लगा पा रहे हैं।
जोशीमठ: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार, संपर्क नहीं
यह जानकारी मिलते ही, हमने चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और सेना की एक टुकड़ी को घटना स्थल के पास भेजा, ताकि एक व्यवस्थित बचाव अभियान चलाया जा सके। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसमें छह लोग सवार थे। एक पायलट और पांच अन्य सवार थे।
#WATCH | Dehradun | Chief Executive Officer (CEO) of the Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (UCADA), Prateek Jain says, "A helicopter belonging to Trans Bharat Aviation departed from Badrinath for the Sahastradhara heliport at 1:14 PM. We have been unable to trace the helicopter's location since it was passing through the vicinity of the Joshimath valley. Upon receiving this information, we mobilised the Chamoli district administration, the SDRF (State Disaster Response Force), and an Army unit to the area near the incident site to prepare for a proper rescue operation. As a precautionary measure, the entire fleet of helicopters belonging to Trans Bharat Aviation has been grounded...According to initial information, there were 6 people on board—the pilot plus 5 others. We will share further details once we have confirmation..."
— ANI (@ANI) October 30, 2026