सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Budget Session 2026 to be held in Gairsain from 9 to 13th March

Uttarakhand Budget Session: सरकार ने तय की तिथि, नौ से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा बजट सत्र

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

सत्र में क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को उठाने के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक सर्तक दिख रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं।

Uttarakhand Assembly Budget Session 2026 to be held in Gairsain from 9 to 13th March
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरकार ने बजट सत्र को लेकर आज तिथि तय कर दी है। बजट सत्र नौ से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगा। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

500 से अधिक प्रश्न पहुंचे

सत्र में क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को उठाने के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक सर्तक दिख रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं। सत्र होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के संकेत दे दिए हैं। इसके आधार पर विधानसभा सचिवालय ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से सत्र की तिथि घोषित करनी बाकी है।

Uttarakhand: सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा, अधिसूचना जारी, हड़ताल करने पर होगी कार्रवाई

माना जा रहा है कि सरकार होली के बाद बजट सत्र की तिथि घोषित कर सकती है। बजट सत्र को देखते हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक भी होमवर्क करने में लगे हैं। विधायकों की ओर से 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है।

सरकार की तरफ से प्रश्नों का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव वर्ष में हो रहे बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के विधायकों की जिज्ञासा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं और उन मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ सकारात्मक जवाब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed