सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth murdered in Dehradun Vasant Vihar body found Dehradun crime news

Dehradun Crime: राजधानी के बसंत विहार में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Dehradun Vasant Vihar body found Dehradun crime news
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसंत विहार थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिगम्बर धीमान के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी बताया जा रहा है।

Trending Videos

 
जानकारी के अनुसार, दिगम्बर 9 फरवरी को परिजनों को दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने 11 फरवरी को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिगम्बर की हत्या उसके ही कुछ दोस्तों ने बेसबॉल स्टिक से की है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस शव की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed