सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bomb threat Police alert due to information about bomb in New Tehri District Court Uttarakhand news

Uttarakhand: अब टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बम की खबर, पुलिस और LIU की टीम ने खंगाला पूरा कोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी और नैनीताल के बाद आज टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल पर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर को खंगाला गया। 

Bomb threat Police alert due to information about bomb in New Tehri District Court Uttarakhand news
नई टिहरी जिला न्यायालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नई टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहीं उत्तरकाशी में जिला न्यायालय के बाद आज कलक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवाड निरीक्षण कर रहा है।

Trending Videos


पुलिस और एलआईयू की टीम न्यायालय पहुंची और हर कोना खंगाला। प्राथमिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिससे पुलिस और कोर्ट न्यायविदों के साथ ही वकीलों ने राहत की सांस ली है। अभी भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सीओ टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि कोर्ट में बम रखने की मेल आई थी। जिस पूरे कोर्ट परिसर को देखा गया। कही कुछ नहीं मिला है। हालांकि हम नजर बनाए हुए हैं।

उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी मिली थी बम की सूचना
बता दें, उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी सोमवार को कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को खाली कराकर जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसी भी माैके पर पहुंच गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया। उसमें लिखा था कि कोर्ट परिसर में करीब 12 किलो आरडीएक्स बम लगाया गया है। इस पर कोर्ट में डर के साथ ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोर्ट की ओर से तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एसपी कमलेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट परिसर को खाली करवाया। साथ ही कोर्ट रोड पर भी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, प्रदेशभर में शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान

भारी पुलिस बल के साथ अग्निशमन दस्ता तैनात किया गया। यही नहीं देहरादून से बम निरोधक दस्ते ने भी माैके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में खोजबीन शुरू कर दी जो देर शाम तक चलती रही। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर बम होने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर एसटीएफ और खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मेल कहां से आई है, इसकी सघन जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed