सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Special Session Routes to be Diverted in Dehradun Tomorrow Here is Traffic Plan

विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में कल रूट रहेंगे डायवर्ट, ये ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा सत्र के दौरान हर संभावित जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

Uttarakhand Assembly Special Session Routes to be Diverted in Dehradun Tomorrow Here is Traffic Plan
देहरादून
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा सत्र के लिए दून पुलिस ने शहर का विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 28 अप्रैल से सत्र की समाप्ति तक लागू रहने वाले इस प्लान के तहत यातायात और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बैरियर प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। जुलूस प्रदर्शन के लिए भी पुलिस ने खास योजना बनाई है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे, जहां से यातायात की निगरानी और नियंत्रण किया जाएगा। सत्र के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान हर संभावित जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में रहेगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

यहां रहेंगे बैरियर

1. प्रगति विहार बैरियर
2. शास्त्रीनगर बैरियर
3. बाईपास बैरियर
4. डिफेंस कॉलोनी बैरियर
5. विधानसभा तिराहा बैरियर

ये रहेगा यातायात प्लान

- सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा ।
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा ।
- मोहकमपुर की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा ।
- यातायात दबाव होने पर डोईवाला से दून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed