फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assistant Professor Recruitment UKPSC to Conduct Hiring in Aided Colleges

उत्तराखंड: अशासकीय महाविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ड्राफ्ट तैयार

Tue, 22 Sep 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 22 Sep 2026 11:16 AM IST
सार

उत्तराखंड के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए चयन की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assistant Professor Recruitment UKPSC to Conduct Hiring in Aided Colleges
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती अब राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक्ट में संशोधन के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक कैबिनेट में इसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन

अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रबंधन तंत्र के माध्यम से की जाती है। भर्ती के लिए चयन समिति में सरकार, विश्वविद्यालय और प्रबंधन समिति के सदस्य के साथ ही विषय विशेषज्ञ शामिल होते हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। महाविद्यालय प्रबंधन तंत्र जिसे चाहता है, उसकी नियुक्ति होती है।

विज्ञापन


हरिद्वार के कुछ अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में अभ्यर्थियों से 50-50 लाख रुपये तक लिए जाने की शिकायतें मिली हैं। भर्ती में भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत आने पर अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में भर्ती पर समय-समय पर रोक लगती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती को लेकर कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक इन भर्तियों में पारदर्शिता के लिए सरकार की ओर से शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। समिति की रिपोर्ट के बाद भर्ती में पारदर्शी व्यवस्था के लिए एक्ट में संशोधन किया जा रहा है।

राज्य में हैं 21 अशासकीय महाविद्यालय

असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का मामला राज्य के सभी 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों से जुड़ा है। इसमें कुछ महाविद्यालय एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। जिनमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर सहित कुछ अन्य महाविद्यालय हैं। इसके अलावा अन्य महाविद्यालय राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। जो गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हैं।

सरकारी महाविद्यालयों की तर्ज पर होगी भर्ती

देहरादून। प्रदेश के 118 राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होती है। सरकार अब अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में होने वाली भर्ती भी राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने जा रही है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, तीन साल से भटक रहे ग्रामीण

यूपी में शिक्षा आयोग के माध्यम से होती है भर्ती

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अशासकीय इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती पूर्व में प्रबंधन तंत्र की ओर से की जाती थी, लेकिन अब इसके लिए यूपी में शिक्षा आयोग बना है। इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती आयोग के माध्यम से की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed