Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big news today Urmila sanawar Narco Test Pravasi Uttarakhandi Sammelan group misdeed with girl

UK Top News: उर्मिला के नार्को टेस्ट को मंजूरी, दून में प्रवासी सम्मेलन, ट्रेनों में भीड़, किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 13 Nov 2026 04:16 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज कई घटनाएं सुर्खियों में रही। अभिनेत्री उर्मिला सनावर सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने उर्मिला के नार्को टेस्ट को मंजूरी दे दी है। वहीं, देहरादून में आज प्रवासी सम्मेलन हुआ। उधर, कुमाऊं में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big news today Urmila sanawar Narco Test Pravasi Uttarakhandi Sammelan group misdeed with girl
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

विज्ञापन

अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुईं। कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने पिछले दिनों हरिद्वार कोर्ट में अपने साथ हुए व्यवहार और अपनी तबीयत को लेकर कई बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


देवप्रयाग:  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की भीषण भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, चार लोग घायल 

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे  एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: तृतीय संस्करण, प्रवासियों ने कहा-यह अपनी जड़ों को समझने और दोबारा जुड़ने का अवसर 

दून यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के तृतीय संस्करण में राज्य के 550 से अधिक प्रवासी शामिल हुए। सम्मेलन में पहुंचे प्रवासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी जड़ों को समझने और उनसे दोबारा जुड़ने का अवसर देते हैं।  पढ़ें पूरी खबर

रुड़की: आईआईटी के हॉस्टल में गाजियाबाद के 20 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड: छठ पूजा पर घर लौटने की जल्दी, राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठकर ही सफर 

 छठ पूजा पर अपने घर पहुंचने की उत्सुकता में प्रवासियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री बिहार और पूर्वांचल की ओर रवाना हुए। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोगों को बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल सकी। ऐसे में मजबूरीवश यात्रियों को ट्रेन के फर्श पर बैठकर ही अपने गंतव्य तक का सफर करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos

कोटद्वार: मकान में आग लगने से झुलसी मां-बेटी, धुआं उठता देख पहुंचे लोग, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल 
कलालघाटी क्षेत्र के किशनपुरी में एक मकान में अचानक आग लगने से मां-बेटी घायल हो गईं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर


हल्द्वानी: छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार लोगों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, होटल में किया कांड; सभी फरार 
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला मुखानी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में धीरज बिष्ट समेत नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed