सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Mahila Morcha Mahila Aakrosh Mashal Yatra Held In Dehardun CM Dhami also arrives

भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश मशाल यात्रा: सड़कों पर उतरी मातृशक्ति ने भरी हुंकार, सीएम धामी भी पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 28 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को हमेशा से डर रहा है कि मातृशक्ति आगे आएगी तो उनका प्रभुत्व खत्म हो जाएगा।

Uttarakhand BJP Mahila Morcha Mahila Aakrosh Mashal Yatra Held  In Dehardun CM Dhami also arrives
भाजपा महिला मोर्चा की महिला आक्रोश मशाल यात्रा - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की महिला आक्रोश मशाल यात्रा में गांधी पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हुई। इस दौरान सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री रेखा आर्या समेत कई नेता पहुंचे। 

Trending Videos


सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी योजनाएं महिला शक्ति को ध्यान में रखकर शुरू की। इस बार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। मंशा थी कि 2029 तक ये महिला आरक्षण लागू हो जायेगा लेकिन आप देख रहे होंगे कि इन विपक्षी दलों ने इसमें बाधा बनने का काम किया। जो दिन देश में स्वर्णिम हो सकता था, इन्होंने नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें हमेशा से डर रहा है कि मातृशक्ति आगे आएगी तो उनका प्रभुत्व खत्म हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी के युवराज की भाव भंगिमा वैसी थी जैसी दुर्योधन की थी द्रौपदी का चीर हरण करते समय।

आज विधानसभा में भी जैसे कांग्रेस ने संसद में विधेयक गिरा दिया, वैसे ही आज अपना रुख दिखाया। यहां भी विरोध कर रहे। पता ही नहीं कि देश संविधान के आधार पर चलता है। जब उत्तराखंड का राज्य आंदोलन चल रहा था उस समय हमारी माता बहनों के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार ने कैसा व्यवहार किया।

Uttarakhand Assembly Live: महिला आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मैं अपनी बहनों का हौसला बढ़ाने के लिए यहां आया हूँ। आपको संकल्प लेना होगा कि हम जब तक इस कांग्रेस और इसकी सहयोगी पार्टी को जवाब नहीं दे देंगे, चुप नहीं बैठेंगे। इनकी अफवाहों, संदेह के वातावरण के ये बादल छंटने चाहिए। ये कोहरा हटना चाहिए। 

Uttarakhand BJP Mahila Morcha Mahila Aakrosh Mashal Yatra Held  In Dehardun CM Dhami also arrives

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुझे कहते हुए दुख है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस कुशलता के साथ इस अधिनियम को सदन में रखा था, कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। हम 2029 में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे, इसलिए सदन में ये संशोधन लाए। 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दलों ने ये बिल गिराने के बाद मेज थपथपाकर कुटिल मुस्कान दिखाई। आजनये आक्रोश यात्रा महिलाओं की सड़कों पर उतरी है। वो समय जल्द आएगा जब हम महिलाएं इस विपक्षी दलों को विधानसभा या संसद में नहीं पहुंचने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed