{"_id":"6addce8a8ac8fc53f505a89c","slug":"uttarakhand-board-number-of-examinees-drops-by-5827-in-one-year-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड: एक साल में घट गए 5,827 परीक्षार्थी, 10वीं और 12वीं में 209425 छात्र देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड: एक साल में घट गए 5,827 परीक्षार्थी, 10वीं और 12वीं में 209425 छात्र देंगे परीक्षा
Sun, 25 Oct 2026 03:34 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:34 PM IST
सार
शिक्षा विभाग के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में 5,827 की कमी आई है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 209425 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें 99147 इंटरमीडिएट और 110278 हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटी है। हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं में पंजीकरण में कमी दर्ज की गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इंटरमीडिएट में पिछले साल 102986 और हाईस्कूल में 112266 परीक्षार्थी थे।
विज्ञापन
शीघ्र घोषित होगी बोर्ड परीक्षा तिथि
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र भी घोषित किए जाने हैं।
विज्ञापन
सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी बंदी की कगार पर
प्रदेश में तीन हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंदी की कगार पर हैं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या 10 सा फिर इससे भी कम रह गई है। जबकि कुछ विद्यालय पहले ही बंद हो चुके हैं।