{"_id":"6b07fe83caae6c927d099a10","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-on-november-27-key-decisions-expected-on-honorarium-hike-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, आंगनबाड़ी-आशा और भोजनमाताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, आंगनबाड़ी-आशा और भोजनमाताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर
Thu, 26 Nov 2026 04:00 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:00 PM IST
सार
प्रदेश में विभिन्न वर्गों को राहत देने से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजनमाताओं के साथ अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी शामिल है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल 27 नवंबर को होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर मुहर लगेगी। प्रदेश सरकार ने एक दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यर्ता, सहायिकाओं, आशा, भोजनमाता व अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कैबिनेट में इन घोषणाओं के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, सीएम धामी बोले-तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार
विज्ञापन
इसके अलावा बैणी-भुली योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन देने, छोटे किसानों व बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाला सरचार्ज माफ करने पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
