{"_id":"6adb51d302ff48df70018ee6","slug":"uttarakhand-cm-dhami-spoke-with-daler-mehndi-over-phone-talked-about-controversy-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फाेन पर की बात, हालचाल जाना, घटनाक्रम पर भी हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फाेन पर की बात, हालचाल जाना, घटनाक्रम पर भी हुई चर्चा
Fri, 23 Oct 2026 05:54 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:54 PM IST
सार
बीते दिनों मंत्री सुबोध उनियाल के गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए विवाद के बाद अब सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज गायक दलेर मेहंदी से फाेन पर बात की। उन्होंने उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
वहीं, गायक मीका सिंह से भी बीते दिन सीएम ने बात की थी। जिसके बाद आज मीका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रसिद्ध गायक श्री @dalermehndi जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।
विज्ञापन विज्ञापन— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 23, 2026