फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Heavy rain and flood warning administration on high alert in seven districts, schools closed

Uttarakhand: भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर; आज रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
सार

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Heavy rain and flood warning administration on high alert in seven districts, schools closed
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रखने, मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने एवं पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, बीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार में बारिश से आफत: सूखी नदी में अचानक आया सैलाब; बह गईं तीन कारें, देखें रेस्क्यू का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

मौसम विभाग की ओर से 31 जुलाई को बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद रहेंगे।




 

पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक

प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश से जलभराव और बाढ़ की संभावना जताई गई है।

सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवागमन में नियंत्रण रखा जाए, आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। इसके अलावा भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed