{"_id":"6a6b43273128904b800c9f59","slug":"complete-your-e-kyc-by-august-16-or-else-you-wont-get-gas-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-125574-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराएं, वरना नहीं मिलेंगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराएं, वरना नहीं मिलेंगी गैस
Thu, 30 Jul 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से संचालित इंडेन रसोई गैस एजेंसी में अब तक 2200 उपभोक्ता अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने पर इन उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए दिक्कत आ सकती है। एजेंसी ने 16 अगस्त तक उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने का सर्कुलर जारी किया है।
इंडेन रसोई गैस सर्विस कर्णप्रयाग से आदिबदरी, गैरसैंण, नौटी, नंदासैंण, गौचर और नारायणबगड़ सहित अन्य कस्बों में रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। एजेंसी के पास करीब 14300 रसोई गैस के उपभोक्ता हैं लेकिन इनमें करीब 2200 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इंडेन गैस सर्विस कर्णप्रयाग के डीईओ अरविंद डिमरी ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी प्रक्रिया समय से पूरी करने की अपील की। संवाद
सिलिंडर वितरण के लिए चौदह वितरण स्थल बनाएं
गौचर। नगर क्षेत्र में रसोई गैस वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रस्ताव भेजा। उन्होंने सिलिंडर वितरण के लिए चौदह वितरण स्थल बनाने की मांग की। नेगी ने इंडेन और भारत गैस सर्विस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निर्देशित करने के लिए कहा। वर्तमान में नगर में आठ रसोई गैस वितरण स्थल हैं। बढ़ती आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए नए वितरण स्थल बनाने को कहा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से सभी चौदह प्रस्तावित स्थलों पर गैस वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। संवाद