{"_id":"6a6b2a93e121bc1d270c3262","slug":"student-politics-intensifies-alongside-college-admissions-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-125575-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कॉलेजों में प्रवेश के साथ छात्र राजनीति भी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कॉलेजों में प्रवेश के साथ छात्र राजनीति भी तेज
Thu, 30 Jul 2026 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के साथ छात्र राजनीति तेज हो गई है। छात्र संगठन नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) की सुविधा दे रहे हैं। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में सहायता डेस्क स्थापित किए हैं। इन डेस्क पर लैपटॉप और प्रिंटर की व्यवस्था की गई है। छात्र नेता स्वयं फार्म प्रिंट और पंजीकरण जैसे कार्य कर रहे हैं। इससे स्नातक पाठयक्रमों के प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया में असुविधा नहीं हो रही है। पहले छात्रों को पंजीकरण और अन्य कागजी कार्यों के लिए बाजार जाना पड़ता था। अब छात्र नेताओं ने यह काम आसान कर दिया है। वहीं एनएसयूआई के सुनील रावत ने छात्र संघ चुनाव के लिए अपनी तैयारी बताई। एबीवीपी के अंशुल रावत ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। संवाद