फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon to show its intensity in mountains before departing rain Alert for next week

उत्तराखंड: विदाई से पहले पहाड़ों में तेवर दिखाएगा मानसून, अगले एक हफ्ते कई जिलों में बारिश के आसार

Mon, 21 Sep 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 21 Sep 2026 05:00 AM IST
सार

21 से 26 सितंबर तक चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्माेड़ा, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon to show its intensity in mountains before departing rain Alert for next week
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश से मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने और बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मानसून की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ गर्जन होने की भी संभावना है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम के मिजाज पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राज्य के मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। 21 से 26 सितंबर तक चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्माेड़ा, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मानसून विदाई की बात करें तो 25 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत

चटक धूप से मैदानों में चढ़ा पारा

बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। दिन के समय चटक धूप खिलने से मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है। रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 33.9 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed