फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Newly appointed Governor Dr Dhal Singh Bisen arrives in Dehradun Today

उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कल होगा शपथ ग्रहण

Sun, 18 Oct 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 06:38 PM IST
सार

नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Newly appointed Governor Dr Dhal Singh Bisen arrives in Dehradun Today
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे। यहां देहरादून एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, जिलाधिकारी और अन्य लोगों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गॉड ऑफ ऑनर कार्यक्रम के बाद प्रदेश के नए राज्यपाल देहरादून को रवाना हुए।
विज्ञापन


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बिसेन कल सोमवार  को अपना कार्यभार संभालेंगे। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: भाजपा को झटका, चंपावत को सीएम की सौगात, मंत्री रेखा आर्या हुईं डिस्चार्ज, रुद्रपुर में गोलीकांड

Trending Videos

कल होगा शपथग्रहण

बता दें कि नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ. बिसेन कल सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मूलरूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव के निवासी डॉ बिसेन पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed