{"_id":"69bf971a3b9246188c0f462d","slug":"uttarakhand-news-75-kilometer-ultra-marathon-to-be-held-in-niti-valley-registration-starts-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में पहली बार होगी 75 किलाेमीटर की अल्ट्रा मैराथन, पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में पहली बार होगी 75 किलाेमीटर की अल्ट्रा मैराथन, पंजीकरण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जा रहा है।
नीति घाटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पर्यटन विभाग की ओर से चीन सीमा क्षेत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जा रहा है। 31 मई और एक जून को नीती घाटी में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जा रहा है।
Trending Videos
इसके तहत सबसे पहले 42 किलोमीटर की दौड़ होगी, जो 3100 मीटर ऊंचाई पर स्थित मलारी से शुरू होकर 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नीती गांव तक पहुंचेगी और वापस मलारी में आकर संपन्न होगी। अल्ट्रा मैराथन 75 किमी की दौड़ 4340 मीटर ऊंचाई पर स्थित सीमांत क्षेत्र रिमखिम से शुरू होगी, सुमना होते हुए नीती और वापस मलारी में संपन्न होगी। इसके अलावा एक जून को 21 किमी और पांच किमी दौड़ भी होगी। पांच किमी दौड़ ओपन वर्ग की होगी, इसमें हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli: नकली गहनों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सिर्फ भारतीयों के लिए 75 किमी अल्ट्रा दौड़
75 किमी की अल्ट्रा रन सिर्फ भारतीय प्रतिभागियों के लिए रहेगी। क्योंकि विदेशी व्यक्तियों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं किया जाता है। इस दौड़ में वही लोग प्रतिभाग कर सकते है जिसने पिछले 10 माह के अंदर 42 किमी दौड़ पूरी की हो या छह महीने के भीतर दो 21 किमी की दौड़ पूरी की हो। इसके अलावा जिस खिलाड़ी ने आदि कैलाश अल्ट्रा रन पूरी की हो या 42 किमी दौड़ पूरी की हो। इसके अलावा एक साल में किसी भी अल्ट्रा रन को पूरा करने वाला भी प्रतिभाग कर सकता है। इस दौड़ को पूरा करने का समय 14 घंटे रखा गया है।
42 किमी की मैराथन के लिए इनर लाइन परमिट की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसलिए इसमें विदेशी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए पिछले छह माह के अंदर उच्च हिमालयी क्षेत्र की किसी भी 21 किमी दौड़ पूरी करने या पिछले 10 माह में दो हाफ मैराथन पूरी करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इस दौड़ को पूरा करने का समय आठ घंटे रखा गया है। 31 मई को प्रस्तावित नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। मैराथन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
- अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी चमोली