सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Raid On 14 stone crusher in Haridwar illegal mining and storage found Very irregularities

हरिद्वार के 14 स्टोन क्रशरों पर छापा: अवैध खनन और भंडारण, सीसीटीवी न होने समेत कई अनियमितता मिलीं, किए सीज

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/लक्सर Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने कई स्टोर क्रशर पर छापा मारा। यहां  अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना, चाहरदीवारी टूटी होना, हरित पट्टी न होने जैसी तमाम गड़बड़ियां मिलीं।

Uttarakhand News Raid On 14 stone crusher in Haridwar illegal mining and storage found Very irregularities
स्टोन क्रशर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने हरिद्वार जिले के लक्सर और हरिद्वार तहसील क्षेत्र में स्थित 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान स्टोन क्रशरों में भारी गड़बड़ी मिली। कहीं पर क्रशर परिसर में अवैध खनन किया जा रहा था तो कहीं उसके पास ही हो रहा था। अवैध भंडारण समेत अन्य गड़बड़ियां भी मिलने पर इन्हें सीज कर दिया गया है। साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी है।

Trending Videos


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास इस बाबत शिकायत पहुंची थी, उनके आदेश पर विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने टीम के साथ हरिद्वार तहसील में आने वाले बाडीटीप व लक्सर तहसील के फतवा, महतौली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर, जवाहरखान ऊर्फ झीवरहेड़ी में स्थापित 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेघा ने बताया कि इनमें अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना, चाहरदीवारी टूटी होना, हरित पट्टी न होने जैसी तमाम गड़बड़ियां मिलीं। मौके पर पैमाइश कर इन्हें सीज कर दिया गया है। ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा 10 करोड़ का जुर्माना लगाया जा रहा है।

Rishikesh: लक्कड़घाट क्षेत्र में पूर्ति विभाग का छापा, दुकान से कमर्शियल गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा

इन क्रशरों पर हुई कार्रवाई
लक्सर तहसील स्थित हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर ग्राम फतवा, सिंह स्टोन क्रशर ग्राम फतवा, किसान स्टोन क्रशर महतोली, शुभ स्टोन क्रशर मुज्जफरपुर गुजरा, सूर्या स्टोन क्रशर मुज्जफरपुर गुजरा, तुलसी स्टोन क्रशर मुज्जफरपुर गुजरा, नेशनल एसोसिएट मुज्जफरपुर गुजरा, लिमरा इंडस्ट्रीज नेहन्दपुर, दून स्टोन क्रशर महतोली, गणपति स्टोन क्रशर जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी, वानिया स्टोन क्रशर महतोली और हरिद्वार तहसील में स्थित मां गंगा स्टोन क्रशर बाडीटीप, अलकनंदा स्टोन क्रशर बाडीटीप व एसएस स्टोन क्रशर बाडीटीप पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed