{"_id":"690c301b4bf1b9bfc0067a51","slug":"uttarakhand-news-there-may-be-light-fog-in-doon-in-morning-temperature-will-fall-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिख रहा असर, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिख रहा असर, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी ऐसा रहेगा मौसम
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:59 AM IST
सार
देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई है।
Trending Videos
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी जनपदों में सुबह के समय उथला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना है। वहीं देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पिछले वर्षों की तुलना में देरी से सही पर राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले सात में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार घट रहा है। तीस अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था जो बुधवार को घटघर 28.1 डिग्री आ गया।
Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बर्फबारी, चारों तरफ बिछी सफेद चादर, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, तस्वीरें