सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: NPR to be done in first phase of census 2021

उत्तराखंडः एक मई से शुरू होने वाली जनगणना के प्रथम चरण में होगा एनपीआर का कार्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Feb 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निदेशक जनगणना ने दी जानकारी 

Uttarakhand: NPR to be done in first phase of census 2021
विज्ञापन

विस्तार

एक मई से शुरू होने वाली जनगणना के प्रथम चरण में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का कार्य होगा। इसके साथ मकानों की संख्या को भी सूचीबद्ध किया जाएगा।  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जनगणना से जनकल्याण 2021 विषय पर बैठक हुई।

Trending Videos


बैठक में निदेशक जनगणना विम्मी सचदेवा रमन ने जनगणना 2021 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होगा। जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक पूर्ण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 तथा 2019 बैच के आईएएस प्रोबेशनर को भी जनगणना कार्य में शामिल किया

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले फील्ड अधिकारियों तथा उनके निर्धारित मानदेय के बारे में जानकारी दी। कहा कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षक एवं प्रदेश स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक का प्रशिक्षण कराया जा चुका है।

जनगणना में इस बार 2018 तथा 2019 बैच के आईएएस प्रोबेशनर को भी जनगणना कार्य में शामिल किया गया है। बैठक में प्रभारी सचिव रंजीत सिन्हा, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, जनगणना उपनिदेशक एसएस नेगी तथा उपनिदेशक तान्या सेठ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed