{"_id":"62fe998cd72a7046356a3eb2","slug":"uttarakhand-politics-news-bjp-new-executive-team-announcement-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का एलान जल्द, आज सूची में शामिल लोगों के नाम पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का एलान जल्द, आज सूची में शामिल लोगों के नाम पर लगेगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है।

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : ट्वीटर

विस्तार
उत्तराखंड भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का एलान जल्द हो जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की सूची लेकर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में सूची में शामिल नामों पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी का मामला: राकेश कपिल और कुंदन चिलवाल को हाईकोर्ट ने किया बरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, पूर्व भी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट नई टीम के स्वरूप को लेकर केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने टीम में नए युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री के तीन पद के लिए पांच, आठ उपाध्यक्ष पद के लिए 12 नामों की सूची तैयार की गई है। बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश से भट्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन भी भाग लेंगे। उनके अलावा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के भी मौजूद रहने की संभावना है।
अब 70 फीसदी बदलाव की संभावना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है। संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाएंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी।
कमेंट
कमेंट X