फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics various political parties leaders join congress in dehradun read All Updates

उत्तराखंड: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

Wed, 14 Oct 2026 01:42 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 14 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और डॉ. हरक सिंह रावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics various political parties leaders join congress in dehradun read All Updates
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हुए कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश नेतृत्व में विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन को मिलेगी मजबूती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की विचारधारा के लिए काम करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पलायन जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और जनसमस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने भी भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों पर पर्याप्त काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed