फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand road safety campaign 780 teachers to spread road safety awareness in schools across the state

उत्तराखंड: स्कूलों से सड़क सुरक्षा का संदेश, 780 शिक्षक बच्चों और अभिभावकों को बताएंगे नियमों का महत्व

Mon, 05 Oct 2026 01:31 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 05 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अब स्कूलों के जरिए जागरूकता बढ़ाने की पहल की जा रही है। अभियान में शिक्षक विद्यार्थियों और अभिभावकों तक सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी संदेश पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand road safety campaign 780 teachers to spread road safety awareness in schools across the state
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा जनजागरूकता अभियान 2026-27 शुरू किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। राज्य समन्वयक विनय थपलियाल ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से सुरक्षित उत्तराखंड का संकल्प साकार किया जाएगा।

विज्ञापन

अभियान के तहत सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा शिक्षण सामग्री बनाई गई है। यह सामग्री यातायात संकेतों, हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित व्यवहार को गतिविधि-आधारित तरीके से समझाएगी। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 60 मुख्य प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें 13 डायट से 26 प्रवक्ता, 13 जनपदों से 26 शिक्षक और एससीईआरटी के आठ संकाय सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन


ये मुख्य प्रशिक्षक 13 जनपदों में 780 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों, विद्यालय समुदाय और अभिभावकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाएंगे। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाद-विवाद, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, चालक का हाथ कटकर अलग, एक कुत्ते की भी मौत

विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जाएगी। माह के अंतिम शनिवार को बिना बस्ते का दिन और खाली समय का उपयोग जागरूकता के लिए होगा। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कोने और सड़क सुरक्षा समूह विकसित किए जाएंगे। एससीईआरटी का लक्ष्य 2027 तक प्रत्येक विद्यालय में इन समूहों और कोनों को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed