सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand RSS Leader Mohan Bhagwat arrives in Doon on a two-day visit, will interact with ex-servicemen

आरएसएस का शताब्दी वर्ष: संवाद कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत- अब देश में 'बंटेंगे तो कटेंगे' के दिन नहीं आएंगे

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज प्रमुख जनों के संवाद में शामिल हुए। 

Uttarakhand RSS Leader Mohan Bhagwat arrives in Doon on a two-day visit, will interact with ex-servicemen
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिनी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसंख्या कानून, डेमोग्राफिक चेंज और आरक्षण व्यवस्था पर अपनी बात रखी। 

Trending Videos


नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून के लिए हमें आने वाले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। आने वाले समय में कितनी जनसंख्या होगी, कितने संसाधन होंगे इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं उन्होंने हिंदू धर्म के लोगों के लिए कम से कम तीन बच्चों की पैरवी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बंटेंगे तो कटेंगे' के दिन नहीं आएंगे

डेमोग्राफिक चेंज को लेकर उन्होंने कहा कि देश में आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डेमोग्राफिक चेंज पर ध्यान देने की जरूरत है।  'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे के सवाल पर कहा कि अब देश में बंटेंगे तो कटेंगे जैसे दिन नहीं आएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से आवाह्न किया कि संघ से जुड़ें, शाखाओं में आएं। जो दुष्प्रचार संघ को लेकर होता है यहां आने से वो भ्रम भी दूर हो जाएगा। 


Haridwar: कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए धर्मनगरी पहुंचे सीएम धामी, 34 कार्यों का भी किया शिलान्यास

तकनीकी का इस्तेमाल करें पर खुद पर हावी ना होने दें

भारत में बढ़ रहे कोरियन कल्चर के सवाल पर उन्होंने कहा कि तकनीकी का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन तकनीकी हावी ना हो ये भी हमें ध्यान रखना है। जेन जी को समझाएं। उनके साथ समय बिताएं और उन्हें हमारे हिंदू धर्म के बारे में बताएं।  

आरक्षण पर भी लोगों की समझ बदलेगी

आरक्षण वयवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो आरक्षण की व्यवस्था है धीरे धीरे लोगों की समझ उसे लेकर बदलेगी। आने वाले समय में जो लोग संपन्न हेंगे हो सकता है वो खुद ही आरक्षण लेने से मना करें। ऐसे में जिम्मेदारी बढ़ती है कि दोनों पहलुओं को देखें और उसी अनुसार नीति तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed