फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand RTI Seeks Development Records Officials Claim Documents Missing Commission Orders Action

Uttarakhand News: सूचना मांगी तो अधिकारी ने बताया गायब है रिकॉर्ड, आयुक्त ने बताई विभाग की घोर लापरवाही

Tue, 14 Jul 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 14 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

सरकारी विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में लापरवाही का मामला सामने आया है। देहरादून की एक ग्राम पंचायत में वर्ष 2023-24 के निर्माण कार्यों की जानकारी मांगने पर अधिकारियों ने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की बात कही, जिस पर सूचना आयोग ने विभागीय लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand RTI Seeks Development Records Officials Claim Documents Missing Commission Orders Action
उत्तराखंड सूचना आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड सूचना आयोग ने देहरादून की एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के सरकारी दस्तावेज गायब होने के मामले में पंचायत अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्य सूचना आयुक्त कुशलानंद कोठियाल ने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताया।

विज्ञापन

मामला देहरादून के एक विकासखंड का है। एक व्यक्ति ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत लोक सूचना अधिकारी से वर्ष 2023-24 में हुए निर्माण कार्यों की लागत और इसके संदर्भ में अन्य जानकारी मांगी थी। उचित जवाब न मिलने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने अपील दाखिल की।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान लोक सूचना अधिकारी ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के समय पूर्व अधिकारी ने मांगी गई सूचना से संबंधित दस्तावेज उन्हें नहीं दिए थे। उनके अनुसार, पूर्व अधिकारी ने बताया था कि उक्त सूचना विभाग में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर, CCTV में दिखीं संदिग्ध हरकतें

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि दस्तावेज को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया गया। यदि दस्तावेज गुम हुए तो इसके संदर्भ में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। आयोग ने उच्चाधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed