{"_id":"69ab0dc95ebe3ca79800fb34","slug":"uttarakhand-three-ips-officers-of-uttarakhand-cadre-went-on-deputation-to-the-center-and-relieved-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उत्तराखंड कैडर के तीन IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए; आईटीबीपी, बीएसएफ और एनसीआरबी में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उत्तराखंड कैडर के तीन IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए; आईटीबीपी, बीएसएफ और एनसीआरबी में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है।
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया गया। इसके बाद तीनों अधिकारियों को शासन स्तर से रिलीव कर दिया गया।
Trending Videos
आदेश के मुताबिक 2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की नीरू गर्ग को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: धर्मनगरी में कल सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित, मिनट टू मिनट कार्यक्रम
2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने इनके नाम केंद्र को भेजे थे।