सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.07 lakh rupees cheated by bluffing

Dehradun News: झांसा देकर 1.07 लाख रुपये ठगे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
1.07 lakh rupees cheated by bluffing
विज्ञापन
खाते में आए ज्यादा पैसे वापस करने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक लाख सात हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दी है। रिदिमा मधवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी 2025 को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को उनके पिता का परिचित बताते हुए खाते में ज्यादा पैसे आने की बात कही और वापस करने को कहा। कुछ मिनट की बातचीत में उसने खाते से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान पीड़िता और उनकी मां के खातों से कुल 1,07,000 रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed