UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में नया मोड़, गंगा स्नान पर ब्रेक, मदरसों को लेकर बड़ा फैसला, कुमाऊं में हादसा
उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद को लेकर नया मोड़ आया है। आज गढ़वाल और कुमाऊं में सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, प्रदेश में मदरसों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। उधर, गंगा बंदी भी हो गई है। पढ़ें अहम खबरें...
विस्तार
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने मिलाया मंत्री सुबोध उनियाल को फोन, कहा-आरोप साबित करें तो मैं गाना छोड़ दूंगा
दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाबी गायक मीका सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से बातचीत की। मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला लगातार चर्चा में है। वीडियो में मंत्री मंच पर दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह
मरम्मतीकरण के कार्याें के लिए मंगलवार की मध्य रात्रि से ऊपरी गंगनहर बंद हो गई। इससे हरकी पैड़ी पर गंगा जल का संकट खड़ा हो गया। अब 18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर मां गंगा आएंगी। मां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: प्रदेश के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, अन्य विद्यालयों की तरह लागू होगी व्यवस्था
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह निर्धारित साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था लागू होगी। पढ़ें पूरी खबर
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर हादसा: भदालीखाल के पास खाई में गिरी जीएमओयू की बस, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार
कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बस बुधवार को भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पढ़ें पूरी खबर
काल बनकर दौड़े वाहन: ऊधमसिंह नगर जिले में तीन हादसों में चार की मौत, दो दोस्तों की भी गई जान; परिवारों में शोक
ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें दो दोस्त भी शामिल हैं। हादसों की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं दिनेशपुर क्षेत्र में दो युवकों की मौत से शोक की लहर है। पढ़ें पूरी खबर