फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tourism Homestay Operators to Get Eco-Flower Green Badge Under New Sustainable Tourism Initiative

देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता

Thu, 17 Sep 2026 07:43 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 17 Sep 2026 07:43 AM IST
सार

उत्तराखंड में पर्यटन को प्रकृति के साथ जोड़ने की दिशा में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। अब पर्यटकों को ठहरने के ऐसे विकल्प भी मिलेंगे, जिन्हें पर्यावरण-अनुकूल मानकों पर परखा और प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Tourism Homestay Operators to Get Eco-Flower Green Badge Under New Sustainable Tourism Initiative
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में सतत और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) संचालकों को ग्रीन मान्यता दिलाने की नई पहल की है। यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के सहयोग से 10 मानकों पर तीन श्रेणी ग्रीन मान्यता परखा जाएगा।

विज्ञापन

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा सप्ताह पर शुरू हो रहा है। पर्यटन विकास परिषद प्रदेशभर के होमस्टे तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों को विभागीय योजनाओं से जुड़ने और अपनी इकाइयों को पंजीकृत के लिए गो ग्रीन विद उत्तराखंड टूरिज्म एक वैकल्पिक ग्रीन मान्यता कार्यक्रम संचालित करेगा। सेवा सप्ताह के दौरान राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों व पर्यटक आवास गृहों में विशेष स्वच्छता अभियान और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होमस्टे और बीएंडबी इकाइयां हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय आतिथ्य की रीढ़ हैं। सेवा सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक होमस्टे को पंजीकृत कर आधिकारिक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जो होमस्टे सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, कचरा प्रबंधन तथा प्लास्टिक मुक्त प्रथाओं का पालन करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से इको-फ्लावर बैज व विशेष सरकारी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा; आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत पांच पर प्राथमिकी

आतिथ्य संस्कृति को समृद्ध बनाना प्राथमिकता

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य को हरित व सतत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेश के सभी होमस्टे संचालकों से अपील की कि वे अपनी इकाइयों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं और ग्रीन मान्यता अपनाकर राज्य के पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed