फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Monsoon to become active again heavy rain warning for six districts including Dehradun

Uttarakhand Weather: एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून; दून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 24 Jul 2026 03:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 24 Jul 2026 03:00 AM IST
सार

बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने से ठंड का एहसास हुआ। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जुलाई तक प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon to become active again heavy rain warning for six districts including Dehradun
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार के पर्वतीय इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ाईं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा।
विज्ञापन


Badrinath Highway: भनेरपाणी में तीन घंटे बंद रही आवाजाही, जाम से तीर्थयात्री रहे परेशान; पानी तक नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने से ठंड का एहसास हुआ। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जुलाई तक प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed