{"_id":"6a97e9c88e1b1ff8310086fd","slug":"uttarakhand-weather-news-difficult-traffic-movement-on-the-gangotri-yamunotri-highway-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, यमुनोत्री हाईवे पर जोखिमभरी आवाजाही, गंगोत्री हाईवे पर भी चुनौती कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, यमुनोत्री हाईवे पर जोखिमभरी आवाजाही, गंगोत्री हाईवे पर भी चुनौती कम नहीं
Wed, 02 Sep 2026 02:54 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:54 PM IST
सार
बारिश ने पहाड़ में मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। यमुनोत्री हाईवे पर जोखिमभरी आवाजाही हो रही है। ववहीं गंगोत्री हाईवे पर भी चुनौती कम नहीं है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर आज बुधवार को सिलाई बैंड, स्याना चट्टी, जंगल चट्टी और फूलचट्टी के पास आवाजाही को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि फूलचट्टी में सिकिंग जोन के चलते आरबीएम बिछाया जा रहा है। स्याना चट्टी में वायरक्रेट भरकर मार्ग को सुरक्षित आवागमन लायक बनाया जा रहा है। वहीं सिलाई बैंड में चट्टान की कटिंग कर आवाजाही को सुरक्षित बनाया गया है।
विज्ञापन
जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। गंगोत्री हाईवे पर नेताला, धरासू पुल, नालूपानी और नगुण के समीप भूस्खलन व मलबा आने से यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। नगुण के समीप दोपहर बाद सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण हाईवे देर शाम तक भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू
गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार सुबह नेताला व धरासू पुल के समीप भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई। बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, जिसके करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू किया जा सका। इसके बाद नालूपानी में भी सुबह और दोपहर के समय भूस्खलन प्रभावित जोन में मलबा आने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। बीआरओ ने मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा खोल दिया।
ये भी पढे़ं...एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: मदरसों को लेकर सरकार का सख्त रुख, खजान दास का बड़ा बयान, इन मुद्दों पर भी बोले
वहीं, नगुण के समीप दोपहर बाद अचानक मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे पूरी तरह बंद हो था जिससे दोनों ओर यात्री वाहन फंस गए। हाईवे खोलने के लिए बीआरओ ने पनियाली से एक मशीन मौके पर भेजी और देर शाम तक हाईवे बहाल हो पाया। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग के सामने पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।
पेड़ हटाए जाने के बाद शाम तक मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी के स्तर के करीब बह रही हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे वाले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।