{"_id":"6a980b2128dfaecc3f0f8d23","slug":"pauri-news-body-of-pwd-chief-engineer-found-in-official-residence-locals-alerted-after-noticing-a-foul-smell-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी: विभागीय आवास में मिला कर्मचारी का शव, बदबू आने पर लोगों ने दी सूचना, 22 अगस्त से नहीं गए थे कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी: विभागीय आवास में मिला कर्मचारी का शव, बदबू आने पर लोगों ने दी सूचना, 22 अगस्त से नहीं गए थे कार्यालय
Wed, 02 Sep 2026 05:13 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:13 PM IST
सार
आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कर्मचारी मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके विभागीय आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कर्मचारी बीते 22 अगस्त से कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कर्मचारी मृत अवस्था में मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जितेंद्र प्रसाद थपलियाल (41) पुत्र गोविंद राम, निवासी बसली, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और विभागीय कॉलोनी स्थित आवास में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
चमोली: चट्टान टूटने से दहशत में भदाकोटी गांव के लोग, रातभर नहीं सो पाए ग्रामीण, राइंका बैरागना को भी खतरा
विज्ञापन
सीओ सदर तपेश कुमार चंद बताया कि कर्मचारी के बीते 22 अगस्त से अनुपस्थित होने की जानकारी मिली है। बुधवार को कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर जांच की, जहां कर्मचारी मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मिल पाएगी।