देहरादून: सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजा लिंक खोला, बैंक खाते से उड़ गए 1.11 लाख रुपये, सावधानी आपके लिए जरूरी
एक लिंक पर क्लिक करना देहरादून के अनुज कोठियाल को भारी पड़ गया। सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर आए संदिग्ध लिंक ने कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 1.11 लाख रुपये साफ कर दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना अनुज कोठियाल को भारी पड़ गया। लिंक खोलते ही उनके बैंक खाते से 1,11,055 रुपये निकाल लिए गए। अजबपुर कला के शांति विहार फेज-3 निवासी अनुज कोठियाल की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: कुत्तों के झुंड ने नीलगाय को नोच-नोचकर मार डाला, जान बचाने के लिए भागी, मंदिर तिराहे पर तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को अनुज के मोबाइल पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने के संबंध में एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक खोल दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 1,11,055 रुपये की निकासी हो गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। मा.सि.रि.