सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Temperature crosses 40 Degree in Dehradun expected to reach 41 today heatwave Alert

Uttarakhand Weather: देहरादून में पारा 40 पार, आज 41 पहुंचने के आसार, लू चलने की चेतावनी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 21 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट रहने और लू चलने की संभावना जताई थी।

Uttarakhand Weather Temperature crosses 40 Degree in Dehradun expected to reach 41 today heatwave Alert
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी देहरादून में बुधवार को तापमान 40 पार हो गया। यहां मोहकमपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पंतनगर में देहरादून से कम अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पारा 41 डिग्री सेंटीग्रेट रहने की संभावना जताई है। साथ ही लू की चेतावनी भी जारी की है।

Trending Videos


प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट रहने और लू चलने की संभावना जताई थी। यह सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेंटीग्रेट अधिक है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून का पारा 41 या इसके पार भी जा सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड; एयरपोर्ट पर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से बेहद अधिक रहा। यही हाल पर्वतीय क्षेत्रों का भी रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को मुक्तेश्वर में 29.1 और टिहरी में 29.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, देहरादून प्रशासन ने भी आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स आदि की सप्लाई लगातार जारी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

सात दिन तक राहत के आसार नहीं

देहरादून में आगामी सात दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में बृहस्पतिवार को पारा 41, शुक्रवार और शनिवार को 40 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 24 और 25 मई को तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेट रह सकता है। जबकि, 26 को फिर से 40 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, बृहस्पतिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed