सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today Rainfall and hailstorm Expected Storm Warning Issued

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, निचले इलाकों में बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Weather Today: प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच आज सुबह मौसम बदला। प्रदेशभर में बादल छाए हैं, जिससे तापमान भी गिरावट दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather Today Rainfall and hailstorm Expected Storm Warning Issued
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं देहरादून, हरिद्वार समेत प्रदेशभर में कई जगह बारिश हुई, जिससे एक बार फिर ठंड लौट आई है।

Trending Videos

रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ धाम में भी अच्छी बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड और विषम परिस्थितियों के बावजूद यहां पुलिस और आईटीबीपी के जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम में तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। जबकि निचले इलाकों में बारिश ने फिर ठंड बढ़ा दी। उधर, वहीं कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे काश्तकारों ने भी राहत की सांस ली। ज्योतिर्मठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, चमोली, पोखरी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से हल्की ठंड भी शुरू हो गई है।



इसके अलावा देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की भी संभावना है और ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Uttarakhand: स्थायी राजधानी के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का इंतजार,  गैरसैंण के लोगों ने बताई पीड़ा

बारिश से बुझी जंगल की आग

 बारिश जंगलों के लिए भी राहत लेकर आई। रविवार को हुई बारिश से प्रदेशभर में करीब 23 जगह जंगलों की आग बुझ गई है। सर्दियों में बारिश, बर्फबारी पर्याप्त न होने से जंगल शुष्क बने हुए थे। नवंबर से ही वनाग्नि की घटनाएं सामने आने लगी थीं। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हुआ, इसके बाद से वनाग्नि के मामले बढ़े हैं। तब से जंगल की आग की 84 घटनाएं रिपोर्ट हो चुकी हैं। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक ने बताया कि 23 जगह पर फायर अलर्ट थे, बारिश होने से अब किसी भी स्थान पर सक्रिय आग की सूचना नहीं है। बरसात से जंगलों में नमी बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में भी राहत रहेगी।

सुधरी दून की आबोहवा

दून घाटी में रविवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद शहर की आबोहवा भी साफ हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और एक्यूआई भी 100 के नीचे आ गया। रविवार को दून का एक्यूआई 87 दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 100 के आसपास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed