फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Alert for very heavy rainfall from 14 to 17 August In Many Districts

Uttarakhand: अगले चार दिन दून समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट; सावधानी बरतने की हिदायत

Thu, 13 Aug 2026 09:21 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 13 Aug 2026 09:21 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: बारिश के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Alert for very heavy rainfall from 14 to 17 August In Many Districts
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन


इन जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की संभावना है। वहीं, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जनपदों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 15 अगस्त को राज्य के सभी जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा, जिसमें कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। 16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli Tunnel Landslide: अचानक आया मलबा और पानी का सैलाब, सुरंग में काम कर रहे मजदूर फंसे, तस्वीरों में देखें

नागरिकों के लिए सावधानी के निर्देश
सचिव विनोद कुमार सुमन ने आमजन से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा, मौसम की स्थिति की जानकारी लेते रहें। भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका वाले संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों एवं नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। भारी बारिश या अचानक बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होकर सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed