{"_id":"6a7cccb3f14fa51c22006f70","slug":"char-dham-yatra-preparations-for-kedarnath-helicopter-service-from-september-15-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra: 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू करने की तैयारी, कल की दिल्ली बैठक में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char Dham Yatra: 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू करने की तैयारी, कल की दिल्ली बैठक में होगा फैसला
Thu, 13 Aug 2026 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:05 AM IST
सार
14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली सेवा से 1.37 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार 22 अप्रैल 2026 को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने मानसून सीजन को देखते हुए 25 जून तक हेली सेवाओं की उड़ान की अनुमति दी थी। इसके बाद से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा स्थगित चल रही है। अब 15 सितंबर से दोबारा केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 14 अगस्त को नई दिल्ली में डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर चर्चा की गई। डीजीसीए की अनुमति के बाद 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू जाएगी।
विज्ञापन
पहले चरण में 1.37 लाख ने किया हेली का सफर
पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली सेवा से 1.37 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम गए। केदारनाथ के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। यही वजह की बुकिंग पोर्टल खुलते ही कुछ ही मिनट में टिकट फुल हो जाती है।