फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People heaved a sigh of relief as the sun came out after several days.

Dehradun News: कई दिन बाद धूप खिलने से लोगाें ने ली राहत की सांस

Thu, 13 Aug 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 13 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
People heaved a sigh of relief as the sun came out after several days.
लगभग एक सप्ताह से चल रहे बादल-बारिश के मौसम से क्षेत्रवासियों को बुधवार को राहत मिली। आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही लोग अपने नियमित कामकाज में जुट गए। बारिश न होने से दिनभर क्षेत्र की सड़कों व बाजारों में खूब चहल-पहल दिखाई दी। विकासनगर बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते दिनभर मेन बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। आसमान साफ होने व सुबह से ही धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। एक सप्ताह बाद खुले मौसम के चलते लोग सुबह से ही अपने दैनिक कामकाज में जुट गए। जिसके चलते शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर खूब चहल-पहल दिखाई दी। उधर विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई के बाजारों में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। पिछले कई दिनों से बाजार नहीं पहुंच पा रहे लोगों ने बाजार आकर अपनी जरूरत का सामान खरीदा। इस दौरान विकासनगर बाजार के पहाड़ी गली चौक पर भीड़ अधिक रहने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इसके अलावा नगर के अस्पताल रोड, सिनेमा गली, कॉलेज रोड, गीता भवन, मंडी चौक आदि बाजारों में भी काफी भीड़ रही। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने बताया मौसम विभाग से मिल रही सूचनाओं के आधार पर अगले चौबीस घंटे में पछवादून व जौनसार बावर में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed