{"_id":"6a7cdf1186b0eb1a0507bee8","slug":"land-sold-by-declaring-living-elderly-person-dead-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1041246-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जिंदा वृद्ध को मृत बता बेची जमीन, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जिंदा वृद्ध को मृत बता बेची जमीन, छह पर प्राथमिकी
Thu, 13 Aug 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए एक जिंदा काश्तकार को कागजों में मृत घोषित करने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन स्तर पर सुनवाई न होने के बाद अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि चाणचक लक्ष्मीपुर निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग नवाज अली ने न्यायालय के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। नवाज अली ने वर्ष 1993 में एक जमीन खरीदी थी और तभी से उस पर काबिज हैं। अनपढ़ होने के कारण उन्हें पता नहीं चला कि मूल बैनामे में उनका नाम ‘’नवाज अली’’ के बजाय ‘’नियाज अली’’ (पुत्र राजदीन) दर्ज हो गया है। इसी त्रुटि का फायदा उठाकर आरोपियों ने एक गहरी साजिश रची। उन्होंने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और झूठे गवाह (अली हसन व हनीफ आदि) पेश कर पीड़ित को कागजों में मृत दिखा दिया।फर्जी खतौनी बनवाकर दो बार किया बैनामा : शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 23 दिसंबर 2019 को तहसीलदार न्यायालय से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से इरफान, फुरकान और गुलफाम को वारिस के तौर पर खतौनी में दर्ज करा लिया। इसके बाद इन लोगों ने अजरा के साथ मिलकर एक सितंबर 2022 और फिर तीन फरवरी 2025 को जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया। इन
विज्ञापन