{"_id":"69ab15edd3eddae6bb0ef5d0","slug":"uttarakhand-weather-update-light-rain-and-snowfall-expected-in-mountainous-areas-from-today-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम बिगड़ने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Trending Videos
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 12 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहने से चटक धूप ने परेशान नहीं किया लेकिन तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। बीते बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 16.1 डिग्री रहा।
Chardham Yatra: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा
जबकि पर्वतीय क्षेत्रों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.9 और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।