सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah Haridwar visit today Uttarakhand government four years Inauguration foundation stone laying projects

उत्तराखंड: 'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 07 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। इस दौरान शाह ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

Amit Shah Haridwar visit today Uttarakhand government four years Inauguration foundation stone laying projects
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पांच लोगों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र दिए। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर किया जाएगा।

Trending Videos


गृहमंत्री शाह ने कहा कि घुसपैठ को भारत से बाहर निकालेंगे। केदारनाथ से कन्या कुमारी तक, राहुल बाबा को जितना विरोध करना है करें। उन्हें हर चीज में नकारात्मक दिखती है। नौ साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। देश से तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य है। जनसांख्ककीय में अप्राकृतिक वृद्धि को रोकने का काम यूसीसी करेगा। हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह कमेटी काम करेंगे।

कांग्रेस से हिसाब मांगना चाहिए: शाह
शाह ने कहा कि कांग्रेस से हिसाब मांगना चाहिए। 2014 से 2016 पूंजी निवेश का। एक लाख 87 हजार करोड़ मोदी सरकार ने दिए। 12 हजार करोड़ केदारनाथ बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री, दिल्ली-देहरादून, 30 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया। 

2009 से 2014 तक राज्य का औसत बजट 187 करोड़ था, नौ साल में भाजपा सरकार ने चार हजार 770 करोड़ का बजट पहुंचा। प्रतिव्यक्ति 2014 एक लाख 25हजार रुपये से बढ़ा कर 2.73 लाख किया। जीएसडीपी 3.50 लाख करोड़ किया। भ्रष्टाचार व उत्तराखंड का निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस है। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई। 

अमित शाह बोले- तीसरा मौका दें
उत्तराखंड को कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में बिखरी चुकी है। संसद में हो हल्ला करती है। संसद न चलाने की नीति बनाई है। 2027 में त्रिवेंद्र सिंह व धामी सरकार ने उत्तराखंड की सेवा की है। तीसरी मौका दें। देवभूमि को एक नंबर पर ले जाएंगे।



 

शाह को पहनाई पारंपरिक टोपी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद गृह मंत्री हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने ई जीरो एफआईआर प्रणाली का उद्घाटन किया। 1930 हेल्पलाइन के जरिए पहली एफआइआर अल्मोड़ा के निवासी ने धोखाधडी के मामले में दर्ज कराया।। मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री को एक यादगार तोहफ़ा दिया और राज्य की सांस्कृतिक पहचान की निशानी एक पारंपरिक टोपी देकर सम्मानित किया।

इन्हें मिले नागरिकता प्रमाणपत्र
पाकिस्तान अफगानिस्तान से आए शरणार्थी शैलेष, जसपाल परमार, दुर्गा लाली राजपूत, हसेरी बाई को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं पांच पुलिस आरक्षी राष्ट्रीय सेवा मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए। गृहमंत्री ने इस दौरान 1100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान नई नियुक्ति पाने वाले 2000 पुलिस कर्मियों ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। और यहां उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 312.31 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास, 115.09 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

प्रदेश सरकार की ओर से चार साल के कार्यकाल पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला लिया है। इसकी झलक प्रदर्शनी में भी दिखाई गई है। 

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा

4.15 घंटे हरिद्वार में रहेंगे
शाह शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। गृह मंत्री शाह ने वैरागी द्वीप में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed