सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Bhagirathi River diverted process of blocking the lake with debris is also underway

Uttarkashi: भागीरथी नदी को किया गया डायवर्ट, लोहारीनागपाला परियोजना की इनटेल पोल मलबे से भरकर बंद की गई

विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Mar 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी में भागीरथी नदी को डायवर्ट किया गया है। लोहारीनागपाला परियोजना की इनटेल पोल मलबे से भरकर बंद की गई ।

Uttarkashi Bhagirathi River diverted process of blocking the lake with debris is also underway
भागीरथी नदी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड जल विद्युत निगम की ओर से बाल कंडार मंदिर के समीप लोहारीनागपाल जल विद्युत परियोजना की इनटेल पोल को मलबे से भरकर बंद कर दिया गया है। इसके बाद भागीरथी नदी को उसके पुराने मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। साथ ही वहां पर बनी झील को भी मलबे से भरकर बंद किया जा रहा है। इससे अब चारधाम यात्रा के समय आवाजाही में आसानी होगी। इसके साथ ही गंगोत्री हाईवे और बाल कंडार मंदिर पर हो रहे कटाव से भी सुरक्षित कर दिया गया है।

Trending Videos

उत्तराखंड जल विद्युत निगम की ओर से 2010 में बंद हुई लोहारीनागपाला जल विद्युत परियोजना की छह सुरंगों को बंद करने का कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के तहत सबसे महत्वपूर्ण सोनगाड में बाल कंडार मंदिर के समीप परियोजना के निर्माण के दौरान बने इनटेल पोल को मलबा भरकर बंद किया गया है। साथ ही भागीरथी नदी को उसके पुराने मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कंडार के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ
इससे गंगोत्री हाईवे और बाल कंडार भी सुरक्षित हो गया है। क्योंकि परियोजना के निर्माण के बाद से इन इनटेल पोल के बीच से भागीरथी बहने के कारण वह गंगोत्री हाईवे पर कटाव कर रही थी। इससे सड़क सहित बाल कंडार के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। साथ ही वहां पर एक ओर गंगोत्री हाईवे पर कटाव होने और दूसरी ओर निर्माण के दौरान बनी झील के कारण वाहनों की आवाजाही में खतरा बना रहता था। क्योंकि वहां पर मात्र चार से पांच मीटर सड़क बची हुई थी। अब दोनों ओर से इनटेल पोल और झील को बंद करने के बाद बाल कंडार के समीप आवाजाही सुरक्षित हो गई है।

ये भी पढे़ं...दिल्ली-दून-एक्सप्रेस वे: अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, केदारनाथ धाम के कपाटोद्घघाटन पर हैं पहुंच सकते

यूजेवीएनएल मनेरी के अधिशासी अभियंता महावीर सिंह नाथ ने बताया कि बाल कंडार के समीप इनटेल पोल को बंद किया गया है। साथ ही सुरंगों में जमा पानी को चरणबद्ध तरीके से बाहर निकाला जा रहा है। डि-वॉटरिंग के बाद सभी टनलों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा और जहां संरचना कमजोर या ढीली मिलेगी, वहां आवश्यक ट्रीटमेंट किया जाएगा। इसके बाद सुरंगों के दोनों सिरों पर लगभग 5-5 मीटर तक प्लगिंग कर उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed