फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Massive Fire Breaks Out in Old Health Building in Mori Arakot Uttarkashi Retired ANM Dies

उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत

Tue, 29 Sep 2026 12:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 29 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

मोरी के आराकोट क्षेत्र में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में अचानक आग लग गई। घटना में सेवानिवृत्त एएनएम की जान चली गई।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out in Old Health Building in Mori Arakot Uttarkashi Retired ANM Dies
आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोरी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के पुराने भवन में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से पूरा भवन जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से वर्षों से भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोरी, त्यूणी तथा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से अग्निशमन वाहनों को मौके पर बुलाया। तीनों स्थानों से पहुंची अग्निशमन टीमों तथा पुलिस प्रशासन ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भवन पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से भवन में अकेले रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्वती जैन वर्षों पूर्व स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद से इसी पुराने भवन में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि पार्वती जैन मूल रूप से देहरादून के आराघर क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनके पास समय-समय पर उनकी एक मुंहबोली बेटी मिलने आती थी।


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला जिस कमरे में रहती थीं, वहीं लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं। संभावना है कि खाना बनाते समय लकड़ी से आग भड़की हो। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना महिला के भतीजे को दे दी गई है, जो देहरादून से आराकोट के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed