फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi rescue operation CM Dhami directs safe evacuation of Stranded Trekkers and Porters Uttarakhand

उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, सीएम ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट

Mon, 28 Sep 2026 01:28 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव से अभियान की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarkashi rescue operation CM Dhami directs safe evacuation of Stranded Trekkers and Porters Uttarakhand
एम धामी ने दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में उपलब्ध सभी जरूरी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद पर्यटकों को भी सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटकों और अन्य प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले हर तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed