सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Accident jeep without number plate hits a girl She Died on spot mourning

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: बिना नंबर प्लेट की जीप ने बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर मौत, परिजनों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Vikasnagar Accident News: बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी।

Vikasnagar Accident jeep without number plate hits a girl She Died on spot mourning
बच्ची की मौत के बाद हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली - यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खुशहालपुर में गुरुद्वारे के पास एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की तेज रफ्तार जीप ने सड़क पार कर रही तसमीया (7 वर्ष) को टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है, हालांकि पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष में शिकायत देने से इनकार कर दिया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में घर के पास ही रफाकत अंडे की ठेली लगाते हैं। उनकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक दुर्घटना के बाद जीप चालक जस्सोवाला के रास्ते फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया। सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसपर कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Rudraprayag: होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध हालात में मौत, साथ आए दो युवक फरार; पुलिस ने शुरू की पड़ताल

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान बच्ची को टक्कर मारने वाली जीप नजर आ रही है, लेकिन उसे पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया परिजन शिकायत देने से मना कर रहे हैं। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया जस्सोवाला से जमनीपुर और बरोटीवाला तक जाने वाले रास्ते के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के कोतवाली और थानों में सूचना भेजी गई है।

बच्ची का पिता घटना के बाद हो गए थे बेहोश
जीप से टक्कर के बाद रफाकत ने अपनी बच्ची को लहूलुहान देखा तो उनका कलेजा कांप उठा। वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बच्चों की मौत के बाद से माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं।खुशहालपुर के प्रधान आजम, प्रतिनिधि शाहनवाज खान, अलादीन, शहजाद, नदीम आदि ने पुलिस से चालक पर कार्रवाई के साथ रात को वाहनों की जांच बढ़ाने की मांग की है।

पाक महीने की खुशी मातम में बदली
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान के चलते खुशहालपुर गांव में भी रात को भी बड़ी रौनक दिख रही है। तसमीया के पिता रफाकत की भी अच्छी आमदनी हो रही थी, लेकिन परिवार की पाक महीने की खुशी और ईद के इंतजार की उमंग एक झटके में मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed